महिला एशिया कप T-20 Tournament : भारत ने बांग्लादेश को हरा फाइनल में प्रवेश किया, भारत की बांग्लादेश पर लगातार 15 वीं जीत
RNE, SPORTS DESK.
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने जीत की लय जारी रखते हुए महिला एशिया कप टी - 20 टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बना ली है। दुबई में कल खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में भारत ने बांग्लादेश को 40 रन से करारी शिकस्त दी।
यह बांग्लादेश के खिलाफ भारत की टी - 20 प्रारूप में लगातार 15 वीं जीत है। भारतीय टीम 2020 से बांग्लादेश के खिलाफ अजेय है। इस मैच में भारतीय टीम ने मैच जीता और पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट पर 149 रन बनाए। जवाब में बांग्लादेश की टीम 7 विकेट पर 109 रन ही बना सकी।
शैफाली का अर्धशतक, प्लेयर ऑफ द मैच बनी
ओपनर शैफाली वर्मा ने 40 गेंद में 7 चौकों व 3 छक्कों के साथ 64 रन बनाए और प्लेयर ऑफ द मैच बनी। इसके साथ ही उन्होंने वर्ष 2026 में अपना सातवां और टी - 20 अंतरराष्ट्रीय केरियर का कुल 20 वां अर्धशतक लगाया। शैफाली के इस साल 30 टी 20 मैचों में 866 रन हो गए हैं। वे इस साल सर्वाधिक रन बनाने वाली तीसरी बल्लेबाज हैं। इस सूची में शीर्ष पर दक्षिण अफ्रीका की लॉरा वोल्टवाल्ट ( 1219 ) और दूसरे नम्बर पर स्मृति मंधाना ( 1199 ) काबिज है।
दीप्ति ने 3 विकेट लिए
गेंदबाजी में स्पिनर दीप्ति शर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार ओवर में 26 रन देकर 3 जबकि नंदिनी शर्मा ने 10 रन देकर दो विकेट चटकाए। दूसरी तरफ बांग्लादेश की तरफ से सोरान अख्तर ने एक चोंके और एक छक्के के साथ सर्वाधिक 22 रन की पारी खेली।

