महिला टी - 20 क्रिकेट : एशिया कप के फाइनल में आज भारत का मुकाबला श्रीलंका से श्रीलंका के खिलाफ पिछला हिसाब चुकाने उतरेगी भारत की शेरनियां
RNE, SPORTS DESK.
महिला टी - 20 एशिया क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में आज भारत का मुकाबला श्रीलंका से दुबई में होगा। भारतीय समय के अनुसार यह मैच रात 8 बजे आरम्भ होगा। भारत की शेरनियां आज श्रीलंका से अपनी पिछली हार का हिसाब चुकाने के लिए मैदान में उतरेगी।
कप्तान हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला टीम जब आज फाइनल खेलने उतरेगी तो उसकी नजरें पिछले सीजन के फाइनल में हार का बदला लेने पर होगी। एशिया कप 2024 के फाइनल में श्रीलंका ने भारत को हराकर पहली बार खिताब जीता था। भारतीय टीम की कोशिश श्रीलंका को हराकर रिकॉर्ड आठवीं बार चेम्पियन बनने पर होगी।
यदि रिकॉर्ड पर नजर डाले तो भारत व श्रीलंका के बीच फाइनल में अब तक 6 बार मुकाबला हुआ है, जिसमें से 5 बार भारत जीता है। आज के फाइनल में स्पिनरों का बोलबाला रहेगा। भारत की ओर से दीप्ति शर्मा और श्रीलंका की कप्तान चमीरा अटापट्टू पर दारोमदार रहेगा।

