Movie prime

दुनिया भर में अचानक से ठप पड़ गया एक्स, दुनिया के कई देशों के यूजर्स हुए बहुत परेशान

 

RNE Network.

एलन मस्क का सोशल मीडिया प्लेटफार्म ' एक्स ' कल अचानक से ठप पड़ गया। भारत सहित कई देशों में यूजर्स शिकायत कर रहे है कि ऐप और वेबसाइट ठीक से काम नहीं कर रहे।
 

कई लोगों ने बताया कि फीड लोड नहीं हो रही, पोस्ट नहीं दिख रहे। लिंक भी नहीं खुल रहे। इस वजह से कुछ समय के लिए प्लेटफार्म पर एक्टिविटी एकदम ठप हो गयी। यह पहला मौका नहीं है जब प्लेटफार्म ठप हुआ है। इससे पहले भी यह कई बार बंद होता रहा है। डाउनडिटेक्टर की वेबसाइट पर लोग दुनिया भर से रियल टाइम कमेंट करके बता रहे है। ज्यादातर लोगों की एक ही समस्या है, फीड लोड नहीं हो रही है। तो कहीं पुरानी फीड खुल रही है। कुछ लोगों को एप ओपन करने में भी दिक्कत आ रही है।

FROM AROUND THE WEB