Yamuna Expressway Accident : 05 बसें, 05 कारें भिड़ी, कोहरे में भिड़ी गाड़ियां, कइयों में आग लगी, अब तक 04 मौतों की पुष्टि
RNE Mathura.
मंगलवार अलसुबह भीषण सड़क हादसे की दर्दनाक खबर सामने आई है। इस हादसे में एक के बाद एक कई वाहन आपस में टकरा गए। इनमें बसें, कारें शामिल रही। इनमें से 05 बसों और इतनी ही कारों में आग लग गई। अब तक चार लोगों के मौत की जानकारी आई है। बताया जाता है कि ये सभी जिंदा जल गए। अब भी 20 से अधिक लोग घायल हैं। मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है।
यह हादसा यूपी में मथुरा यमुना एक्सप्रेस-वे पर हुआ है। मंगलवार तड़के घने कोहरे के चलते अचानक एक कार डिवाइडर से जा टकराई. तभी पीछे से एक बस उसी कार में टकरा गई. जिसके बाद एक के बाद एक कई बसे और छोटे वाहन आपस में टकराए. टक्कर इतनी भयानक थी की तुरंत वाहनों में आग लग गई। हादसे में 5 बसें जलकर ख़ाक हो गई। फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे की पूरी रिपोर्ट लेने के साथ ही संवेदना जताई है। अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए है। जानकारों का का है कि हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ भी सकती है।

