RudraNewsExpress_Logo

शर्मिला आंध्र प्रदेश कांग्रेस की अध्यक्ष बनाई गई

 

आरएनई, नेशनल ब्यूरो। 

हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुई वाई एस शर्मिला को आंध्र प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। शर्मिला पूर्व सीएम वाईएसआर की बेटी व मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी की बहन है। अब आंध्रा में भाई व बहन के बीच मुख्य चुनावी मुकाबला होगा। शर्मिला को कांग्रेस में लाने के लिए कर्नाटक के डिप्टी सीएम डी के शिवकुमार व तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी के विशेष प्रयास थे। शर्मिला को आंध्रा अध्यक्ष बनाना था इसलिए अब तक ये पद संभाल रहे जी रुद्र राजू ने त्यागपत्र दे दिया था।

FROM AROUND THE WEB