Skip to main content

Surya kanta vyas : व्यक्तित्व ऐसा कि सीएम से पीएम तक झुककर देते मान

RNE Bikaner.

जोधपुर से छह बार विधायक रही भाजपा की वरिष्ठ नेत्री सूर्यकांता व्यास “जीजी” के निधन पर प्रदेश-देश के नेता शोक-संवेदना जता रहे हैं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, केन्द्रीय मंत्री गजेंद्रसिंह शेखावत, पूर्व मंत्री देवीसिंह भाटी, पूर्व मंत्री राजेंद्र राठौड़, नेता प्रतिपक्ष टीका राम जूली सहित हर कोई जीजी के साथ बिताया समय और उनके व्यक्तित्व को याद कर रहा है।

भाटी ने यूं जताई संवेदना : 

पूर्व सिंचाई मंत्री देवी सिंह भाटी ने पूर्व विधायक सुर्यकान्ता व्यास (जीजी) के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा उनकी अपनायत को मैं कभी भूला नहीं सकता क्योंकि कई वर्षों तक मेरे साथ विधानसभा की सदस्य रहीं है व्यक्तिगत अपनायत भी रखती थी।

जीजी सामाजिक कार्यों के लिए हर समय तैयार रहने के साथ ही राजनीति में संतुलन बनाकर रखती थी । वो अपने क्षेत्र के विकास के लिए सजग रहती थी, काम करने के लिए जिद कर लेती थी इनके आकस्मिक निधन भाजपा व जोधपुर की जनता के लिए अपूर्णनीय क्षति हैं ।