Skip to main content

देवनानी-दिलावर दिनभर बीकानेर में कई कार्यक्रमों में रहेंगे, शाम को जाएंगे 

आरएनई, बीकानेर। 

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी और शिक्षा मंत्री मदन दिलावर सोमवार को बीकानेर पहुंचे। दोनों यहां दिनभर अलग-अलग कार्यक्रमों में भागीदारी निभाएंगे और शाम को लौटेंगे। भाजपा नेताओं-कार्यकर्ताओं के साथ ही विभिन्न समाज, संगठनों के पदाधिकारियों ने इन नेताओं की अगवानी की।

विजय आचार्य के साथ भाजपा ने किया देवनानी का स्वागत :

बीकानेर सर्किट हाउस पहुंचने पर शहर भाजपा अध्यक्ष विजयकुमार आचार्य के साथ भाजपा नेताओं और सिन्धी समाज के प्रतिनिधियों ने देवनानी का स्वागत किया। सर्किट हाउस में स्वागत करने वालों में पूर्व अध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह, मण्डल अध्यक्ष कमल आचार्य, हड़मान सिंह, विजय उपाध्याय, सुरजाराम नायक, श्याम सुंदर, नरेश नायक, रमजान अब्बासी, संगिलल गहलोत आदि शामिल रहे।

दिलावर के स्वागत में  उमड़े नेता : 

शिक्षा तथा पंचायती राज विभाग मंत्री श्री मदन दिलावर सोमवार प्रातः बीकानेर पहुंचे। यहां सर्किट हाउस में खाजूवाला विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल, बीकानेर (पश्चिम) विधायक जेठानंद व्यास, विजय आचार्य, डॉ. सत्य प्रकाश आचार्य, उपमहापौर राजेंद्र पंवार, नंद किशोर सोलंकी, अखिलेश प्रताप सिंह, मोहन सुराना, श्याम सुंदर चौधरी, अरुण जैन, नरेश नायक, देवेंद्र सारस्वत, जितेंद्र सिंह रायसर, भूपेंद्र शर्मा, नरसिंह सेवग, गोपाल आचार्य, मुरली व्यास, कुलदीप यादव, अशोक प्रजापत, कमल आचार्य, अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) प्रतिभा देवठिया, अतिरिक्त निदेशक (माशि) अशोक आसीजा, अतिरिक्त निदेशक (प्राशि) सुभाष महलावत, संयुक्त निदेशक डॉ. राजकुमार शर्मा, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी महेंद्र कुमार शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र सिंह भाटी आदि ने शिक्षा मंत्री का अभिनंदन किया।