Skip to main content

मंत्रिमंडल गठन पर चर्चा, सदस्यता अभियान पर बात

RNE NETWORK

राज्य के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कल दिल्ली दौरे पर पहुंचे और उन्होंने वहां कई केंद्रीय मंत्रियों व पार्टी के नेताओं से मुलाकात की। उनकी इस यात्रा को लेकर अब राजनीतिक चर्चाएं गर्म हो गई है।

क्यूंकि हरियाणा में चुनाव प्रचार थमते ही वे दिल्ली यात्रा पर गए हैं।जिसका अर्थ ये लगाया जा रहा है कि अब राज्य के राजनीतिक फैसलों पर बातचीत आरम्भ हो गई है।


सीएम शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री जे पी नड्डा, प्रहलाद जोशी, सी आर पाटिल से मुलाकात की है। सीएम ने मंत्रियों को दिसम्बर में जयपुर में होने वाले राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट की तैयारियों की जानकारी दी है। जल शक्ति मंत्री पाटिल को उन्होंने जल जीवन मिशन तथा ईआरसीपी की विस्तृत जानकारी दी है।


सदस्यता अभियान पर बात
भाजपा के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने राज्य में सुस्त चल रहे भाजपा सदस्यता अभियान को तेज करने का निर्देश सीएम को दिया है। इसके लिए सघन अभियान की बात कही गई है।


मंत्रिमंडल फेरबदल पर बात
सीएम के इस दौरे से राजनीतिक गलियारों में मंत्रिमंडल फेरबदल की चर्चाएं भी गर्म है। नड्डा व सीएम की मुलाकात को भी इससे जोड़कर देखा जा रहा है। भाजपा को इस विषय पर अब जल्द ही निर्णय करना है कि विस्तार उप चुनाव से पहले हो या बाद में।