Skip to main content

मेडिकल कॉलज: प्राचार्य डॉक्टर गुंजन सोनी, एसएसबी सुपरिटेंडेंट डॉक्टर सोनाली सोनी 25 तक अवकाश पर

आरएनई, बीकानेर।

बीकानेर के एसपी मेडिकल कॉलेज में अगले पांच दिन तक प्राचार्य का कार्यभार डॉक्टर रेखा आचार्य दिखेंगी। इसी तरह सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक (एसएसबी) सुपरिटेंडेंट का चार्ज डॉक्टर गिरीश प्रभाकर के पास रहेगा।
मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉक्टर गुंजन सोनी ने यह आदेश जारी किया है। दरअसल पारिवारिक समारोह में शामिल होने के लिए डॉक्टर गुंजन सोनी एवं डॉक्टर सोनाली सोनी 25 फरवरी तक अवकाश पर रहेंगे। डॉक्टर गुंजन जहां प्राचार्य है वहीं डॉक्टर सोनाली सोनी एसएसबी की सुपरिटेंडेंट हैं। इस लिहाज से दोनों महत्वपूर्ण पदों पर कार्य व्यवस्था सुचारू रखें के लिए यह जिम्मेदारी दी गई है।