Skip to main content

डॉ विश्वनाथ मेघवाल ने अस्पताल प्रशासन व क्षेत्र वासियों का जताया आभार

RNE, BIKANER .

खाजूवाला के भाजपा विधायक एवं पूर्व संसदीय सचिव डा.विश्वनाथ मेघवाल को हार्ट अटैक के कारण तीन दिन हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था। उन्हें हल्दीराम हार्ट हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था।

यहां डॉक्टर्स ने आपातकालीन उपचार करते हुए हाथोंहाथ स्टेंट लगाया। अब हालत में सुधार होने की वजह से उनको आज हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।

डॉ विश्वनाथ मेघवाल का शुभचिंतकों के लिए संदेश : 

तीन दिन हॉस्पिटल में रहने के बाद आप सभी शुभचिंतकों की दुआओं व प्रार्थनाओं से और डॉक्टर्स टीम की मेहनत से स्वास्थ्य में सुधार हुआ और स्वास्थ्य लाभ होने के साथ ही आज हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।

मैं जल्दी ही अपने विधानसभा क्षेत्र में आप सब के बीच लौटूंगा। मैं अस्पताल प्रशासन और आप सभी क्षेत्र वासियों की दुआओं और प्रार्थनाओं के लिए एक बार पुनः आभार प्रकट करता हूं।