Skip to main content

सालमनाथ हैड वर्क्स पर पंप मशीनरी बदलने के कारण 18 एवं 19 को क्षेत्र में नहीं आएगा पानी

RNE, Bikaner.

भीषण गर्मी में सालमनाथ धोरे क्षेत्र के लोगों को दो दिन नहीं मिलेगा पीने का पानी। क्यों की गंगाशहर के सालमनाथ धोरे से जुड़े क्षेत्रों में सुचारू पेयजल आपूर्ति के लिए सालमनाथ हैड वर्क्स पर पंप मशीनरी बदलने का कार्य किया जाएगा।

जलदाय विभाग के अधिशाषी अभियंता विनय कुमार जैन ने बताया कि इसके मद्देनजर 18 एवं 19 जुलाई को दो दिन सालमनाथ धोरे हेडवर्क्स से जुड़े क्षेत्रों में जलापूर्ति आंशिक रूप से बाधित रहेगी।