Skip to main content

साउथ कोरिया में होने वाली एडवांस तीरंदाजी ट्रेनिंग में द्रोणाचार्य के धनुर्धर लेंगे प्रशिक्षण

RNE , NETWORK

भारतीय खेल प्राधिकरण नई दिल्ली एवं भारतीय तीरंदाजी संघ की ओर से एडवांस ट्रेनिंग एवं एक्स्पोज़र कैंप के लिए भारतीय तीरंदाजी दल का चयन किया गया है। कैंप साउथ कोरिया के किम योंग टॉक तीरंदाजी स्कूल में 12 मार्च से 19 मार्च तक होगा। इसमें द्रोणाचार्य तीरंदाजी संस्थान के पूर्व खिलाड़ी अनिल चांगरा का भारतीय दल में प्रशिक्षक के तौर पर चयन किया गया है। संस्था के दो खिलाड़ी आदित्य जावा का बालक वर्ग में एवं प्रांजल ठोलिया का बालिका वर्ग में चयन किया गया है।द्रोणाचार्य तीरंदाजी संस्था के अध्यक्ष व प्रशिक्षक गणेश लाल व्यास ने तीनों को हार्दिक बधाई दी। व्यास ने बताया कि संस्था के कई खिलाड़ी पहले भी भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं और अब साउथ कोरिया में हो रही इस एडवांस ट्रेनिंग में भी संस्था के दो खिलाड़ी और एक पूर्व खिलाड़ी बतौर प्रशिक्षक अपनी भूमिका निभाएंगे। संस्था के उपाध्यक्ष भुवनेश्वर ओझा ने कहा कि दोनो खिलाड़ियों का प्रदर्शन साउथ कोरिया में ऐसा होगा जिससे संस्था के साथ साथ पूरे देश का परचम साउथ कोरिया में लहराएगा।