Skip to main content

शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने पर उदयपुर में होगा भामाशाहों का सम्मान

RNE, Bikaner. 

शिक्षा विभाग इस बार शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय मदद करने वाले राज्य के 157 भामाशाहों का एक सितंबर को उदयपुर में सम्मान करेगा। इन भामाशाहों ने शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया है।

राज्य स्तरीय भामाशाह सम्मान समारोह 1 सितंबर को उदयपुर स्थित मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में आयोजित किया जायेगा। शैक्षिक या भौतिक उन्नयन के लिए 15 लाख से अधिक राशि देने वाले व 30 लाख रुपये अथवा इससे अधिक राशि के लिए दानदाताओं को प्रेरित करने वालों को सम्मानित किया जायेगा।