12th Class Result 2026 : आज जारी होगा 12 वीं का परीक्षा परिणाम, आज सुबह 10 बजे परिणाम जारी करेंगे शिक्षा मंत्री
Mar 31, 2026, 07:42 IST
RNE Network.
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर की 12 वीं कक्षा का परिणाम आज 31 मार्च को सुबह 10 बजे जारी किया जायेगा।
शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर उदयपुर जिला कलेक्टर कार्यालय से ऑनलाइन माध्यम से बोर्ड कार्यालय से जुड़कर परिणाम घोषित करेंगे। परीक्षा परिणाम जारी होते ही छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर अपना रिजल्ट देख सकेंगे। इस परीक्षा में कला, विज्ञान और वाणिज्य संकाय के करीब 9.10 लाख विद्यार्थियों ने भाग लिया था

