RPSC : आरएएस 2023 की भर्ती के साक्षात्कार का 7 वां चरण 4 से, इसके साथ ही सहायक आचार्य के द्वितीय चरण के भी साक्षात्कार होंगे
Jul 19, 2025, 10:15 IST
RNE Network.
राजस्थान लोक सेवा आयोग , अजमेर ने विभिन्न भर्तियों के साक्षात्कार के अगले चरणों का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। जिससे भर्ती की प्रक्रिया को गति मिल सके। अलग अलग भर्तियों के साक्षात्कार के चरणो का ये कार्यक्रम कल घोषित किया गया।
आरपीएससी के तत्त्वावधान में आरएएस भर्ती - 2023 के तहत सातवें चरण के साक्षात्कार 4 से 21 अगस्त तक कराए जायेंगे। इसी तरह सहायक आचार्य ( कॉलेज शिक्षा विभाग ) भर्ती - 2023 के तहत गणित विषय के द्वितीय चरण के साक्षात्कार भी 4 से 21 अगस्त तक होंगे। साक्षात्कार में उपस्थित होने वाले अभ्यर्थियों को ऑनलाइन भरे गये विस्तृत आवेदन पत्र डाउनलोड कर साक्षात्कार के समय दो प्रतियों में मय समस्त प्रमाण पत्रों की फोटो प्रतियों सहित प्रस्तुत करना जरूरी होगा।