परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर जयपुर में हुई रैली, कल रालोपा ने की थी हुंकार रैली
May 26, 2025, 10:09 IST
RNE Network. हाईकोर्ट में पुलिस उपनिरीक्षक ( एसआइ ) भर्ती परीक्षा के भविष्य को लेकर आज सुनवाई होगी। इस दौरान राज्य सरकार की ओर से परीक्षा रद्द करने या नहीं करने पर विचार करने के लिए गठित मंत्रिमण्डलीय समिति की बैठक और उसमें लिए गए निर्णय की जानकारी दी जायेगी।
मंत्रिमण्डलीय समिति ने भर्ती परीक्षा को लेकर 20 मई को बैठक की, जिसमें पूर्व की अपनी सिफारिश पर नई परिस्थितियों के आधार पर पुनर्विचार किया गया। पिछली सुनवाई के समय राज्य सरकार ने कोर्ट से कहा था कि मंत्रिमण्डलीय समिति भर्ती परीक्षा पर निर्णय करने के लिए बैठक करेगी और इसके लिए कोर्ट से समय देने को कहा।
इस पर हाईकोर्ट ने कहा था कि भर्ती परीक्षा को लेकर राज्य सरकार निर्णय करे। उसकी जानकारी कोर्ट में पेश करे। इस बीच भर्ती परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर सांसद हनुमान बेनीवाल व उनके समर्थकों की ओर से कल जयपुर में रैली की गई। जिसके दौरान वार्ता के लिए राज्य सरकार की तरफ से जयपुर पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ व जयपुर संभागीय आयुक्त पूनम भी रैली स्थल पर पहुंचे थे।