RudraNewsExpress_Logo

सहायक आचार्य की परीक्षा के प्रवेश पत्र कल अपलोड किए जायेंगे, चिकित्सा शिक्षा विभाग के लिए हो रही है यह परीक्षा

 

RNE Network.

राजस्थान लोक सेवा आयोग, अजमेर के तत्त्वावधान में सहायक आचार्य ( चिकित्सा शिक्षा विभाग ) परीक्षा - 2024 का आयोजन 3 व 4 जुलाई को अजमेर जिला मुख्यालय पर होगा। 
 

लोक सेवा आयोग के सचिव रामनिवास मेहता ने बताया कि अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र 30 जून को आयोग की वेबसाइट एवं एसएसओ पोर्टल पर अपलोड किए जाएंगे। इन्हें आवेदन पत्र क्रमांक व जन्म दिनांक प्रविष्ट कर डाउनलोड किया जा सकेगा।

FROM AROUND THE WEB