Movie prime

माध्यमिक शिक्षा के बाद अब संस्कृत शिक्षा में बड़े तबादले, प्रतिबंध के बावजूद शिक्षा व संस्कृत शिक्षा विभाग में तबादले

 

RNE Network.

राज्य सरकार ने शिक्षा विभाग में अभी तक भी तबादलों पर से प्रतिबंध नहीं हटाया है। मगर उसके बाद भी परसों माध्यमिक शिक्षा विभाग में और कल संस्कृत शिक्षा विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले कर दिए गए है।
 

माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से प्राचार्य और समकक्ष पदों पर बड़ी तबादला सूची जारी करने के अगले ही दिन कल मंगलवार को संस्कृत शिक्षा ने भी तबादलों का अपना पिटारा खोल दिया। संस्कृत शिक्षा विभाग में 104 प्राचार्य व 167 व्याख्याताओं की तबादला सूची जारी हुई है। 
 

सभी को तत्काल कार्यमुक्त होने एवं कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए है। विभाग की आयुक्त प्रियंका जोधावत ने तबादला आदेश जारी किए है। उधर, सामान्य शिक्षा में एक और तबादला सूची आने की संभावना जताई जा रही है।