माध्यमिक शिक्षा निदेशक आशीष मोदी ने जारी किए आदेश
Mar 17, 2025, 20:14 IST
- गैर सरकारी स्कूलों की मान्यता अथवा एनओसी के आवेदन की तिथियों मे किया संशोधन
माध्यमिक शिक्षा निदेशक आशीष मोदी द्वारा जारी आदेश अनुसार निजी स्कूलों के अधिकारियों संचालक इनसे जुड़ी एनओसी के लिए अब 29 मार्च तक सामान्य शुल्क सहित तथा 15 अप्रैल तक विलम्ब शुल्क सहित आवेदन कर सकेंगे। पूर्व मे सामान्य शुल्क सहित आवेदन की अंतिम तिथि 14 मार्च तथा विलम्ब शुल्क सहित आवेदन की अंतिम तिथि 31 मार्च थी।

