Movie prime

आंगनबाड़ी बच्चों को कक्षा एक में प्रवेश मिलेगा, शिक्षा निदेशक ने इस आशय के आदेश जारी किए

 

RNE Bikaner.

प्रवेशोत्सव अभियान को लेकर शिक्षा विभाग के निदेशक सीताराम जाट ने सभी सम्भागीय संयुक्त निदेशकों और स्कूल शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी कर आंगनबाड़ी में अध्ययनरत 5 से 6 आयु वर्ग के सभी बच्चों का कक्षा - 1 में शत प्रतिशत प्रवेश 3 दिनों में करने के लिए कहा है।
 

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि 25 मार्च 2026 को भी यह निर्देश दिए गए थे कि समन्वित आंगनबाड़ी केंद्रों, विद्यालय के प्रशासनिक नियंत्रण वाले केंद्रों तथा परिक्षेत्र में संचालित अन्य आंगनबाड़ियों के सभी बच्चों का विद्यालयों में नामांकन किया जाए। 
 

जिन आंगनबाड़ी केंद्रों का समन्वय सम्बंधित पीईईओ विद्यालय से है, वहां के बच्चों का प्रवेश उसी विद्यालय में तथा अन्य का निकटतम राजकीय विद्यालय में कराना अनिवार्य है। संज्ञान में आया है कि इस वर्ष पात्र बच्चों के प्रवेश को लेकर अपेक्षित गंभीरता नहीं दिखाई गई है।

FROM AROUND THE WEB