Movie prime

10 वीं की दूसरी परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, सम्बंधित स्कूलों की एलओसी व फीस जमा कराने की प्रक्रिया शुरू

 

RNE Network.

सीबीएसई की दसवीं की दूसरी परीक्षा के लिए संबंधित स्कूलों को विद्यार्थियों की एलओसी और फीस जमा कराने की प्रक्रिया शुरू हो गयी है। 
 

प्रथम चरण के फॉर्म 18 मार्च से 31 मार्च तक भरे गये थे। दूसरे चरण के लिए 20 अप्रैल तक विद्यार्थियों की सूची ( एलओसी ) भरने और फीस जमा कराई जा सकेगी। तृतीय चरण के आवेदन और लेट फीस 21 और 22 अप्रैल तक जमा करानी होगी। गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान अथवा भाषाओं में से किन्ही तीन विषयों में सुधार के लिए प्रति विद्यार्थी 960 रुपये फीस देनी होगी।

FROM AROUND THE WEB