RudraNewsExpress_Logo

चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की भर्ती के लिए आवेदन आज से, हाईकोर्ट की ओर से की जा रही है 5670 पदों पर भर्ती

 

RNE Network.

हाईकोर्ट की ओर से चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के 5670 पदों पर की जा रही भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज शुक्रवार से शुरू हो जायेगी। इस भर्ती के माध्यम से हाईकोर्ट, अधीनस्थ अदालत, राज्य न्यायिक अकादमी व विधिक सेवा प्राधिकरण में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की नियुक्ति की जायेगी। भर्ती के लिए सेकंडरी कक्षा उत्तीर्ण अभ्यर्थी पात्र होंगे। आवेदन शुक्रवार दोपहर 2 बजे से 26 जुलाई को सांय 5 बजे तक हाईकोर्ट की वेबसाइट www.hcraj.in के माध्यम से ऑनलाइन भरे जा सकेंगे। परीक्षा शुल्क ऑनलाइन जमा होगा।

FROM AROUND THE WEB