Bikaner : कर्मचारी नेता प्रदीप जोशी की अगुवाई में शिक्षा विभाग के कर्मचारियों की आवाज उठेंगी
Feb 2, 2025, 19:53 IST
- RAJASTHAN EDUCATION EMPLOYEE WELFARE ASSOSIATION का गठन
दरअसल रविवार सुबह बीकानेर के गांधी पार्क में शिक्षा विभाग के अधिकरी एवं कर्मचारियों के हक हकूक हेतु एवं राजस्थान के शिक्षा विभाग में कार्यरत नियमित, अस्थाई, सविदा कर्मियों के हितों की रक्षा हेतु संगठन के गठन हेतु एक बैठक का आयोजन किया गया।
इस संबंध में आयोजित बैठक की अध्यक्षता अजीज अहमद द्वारा की गई व इस मौके पर भीष्म कुमार, शिवशंकर शर्मा, भंवर लाल प्रजापत, रामरतन व्यास, मनोज कुमार सैन, अजमल हुसैन, महेन्द्र कुमार, जितेन्द्र सिंह शेखावत, पूर्ण सिंह, अमित चंदेलिया आदि ने विचार व्यक्त किए।

