Movie prime

Bikaner : शिक्षक संघ राष्ट्रीय की मीटिंग, वर्ष प्रतिपदा को नववर्ष, आंबेडकर जयंती को समरसता दिवस मनाएंगे

 
  • तृतीय श्रेणी शिक्षकों की पदोन्नति सहित डीपीसी से पदोन्नत शिक्षकों की काउंसलिंग, एमजीएस विद्यालयों की असमंजसता दूर की मांग सहित अन्य बिंदुओं पर हुई चर्चा।
RNE Bikaner. राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) की जिला व उपशाखा पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक शुभम गार्डन बीकानेर में जिलाध्यक्ष मोहनलाल भादू की अध्यक्षता एवं प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष रवि आचार्य के सानिध्य में संपन्न हुई। अतिरिक्त जिलामंत्री मोहम्मद फैसल ने बताया कि बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष ओमप्रकाश विश्नोई और जिला संगठन मंत्री लेखराम गोदारा का सानिध्य रहा। अतिरिक्त जिला मंत्री मोहम्मद फैसल ने बताया कि बैठक में गत माह की बैठक के बिंदुओं की समीक्षा की गई और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। Bikaner : शिक्षक संघ राष्ट्रीय की मीटिंग, वर्ष प्रतिपदा को नववर्ष, आंबेडकर जयंती को समरसता दिवस मनाएंगे प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष रवि आचार्य ने अपने संबोधन में कहा कि संगठन के विस्तार के लिए संगठन द्वारा निर्धारित विभिन्न गतिविधियों को संपन्न करवाने में प्रत्येक कार्यकर्ता को अपनी प्रतिबद्धता दिखानी चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपने कार्यस्थल पर संगठन की कार्य पद्धति व रीति नीति के अनुसार राष्ट्र हित, शिक्षा हित और समाज हित में कार्य करने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष मोहनलाल भादू ने संगठन के आगामी कार्यक्रमों की श्रृंखला में भारतीय नवसंवत्सर और डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती को समरसता दिवस के रूप में मनाने की कार्ययोजना तैयार करते हुए प्रत्येक उपशाखा पर इनके भव्य आयोजन करने हेतु विचार रखे। उन्होंने भारतीयकालगणना की वैज्ञानिकता तथा भारतीय नववर्ष के सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और आध्यात्मिक महत्व विषय की विद्यार्थियों तक भारतीय नववर्ष के बारे में जानकारी पहुंच सके। Bikaner : शिक्षक संघ राष्ट्रीय की मीटिंग, वर्ष प्रतिपदा को नववर्ष, आंबेडकर जयंती को समरसता दिवस मनाएंगे प्रदेश उपाध्यक्ष ओमप्रकाश विश्नोई ने संगठन के कार्यकर्ताओं को संगठन की रीति नीति और कार्यपद्धति से अवगत करवाने तथा उनमें वैचारिक प्रतिबद्धता और दायित्व जागरण के उद्देश्य से जिला स्तर पर कार्यकर्ता निर्माण करने की कार्य योजना बना कर कार्य करने का आव्हान किया। जिला संगठन मंत्री लेखराम गोदारा ने संगठन कि प्रत्येक उपशाखा द्वारा संकुल रचना अतिशीघ्र पूर्ण करने का आह्वान किया। दिनेश आचार्य ने विद्यालय क्रमोन्नति से पूर्व आवश्यक संसाधनों की पूर्ति को ध्यान में रखे तथा विद्यालयों में समय समय पर मरमत एवं निर्माण की व्यवस्था किए जाने की मांग सरकार से की। जिलाउपाध्यक्ष दानाराम ने कहा कि संगठन के दायित्ववान कार्यकर्ताओं को अपने-अपने पदस्थापन परिक्षेत्र में नवपदस्थापित शिक्षकों से संवाद स्थापित कर संगठन से जोड़ने का प्रयास करना चाहिए। Bikaner : शिक्षक संघ राष्ट्रीय की मीटिंग, वर्ष प्रतिपदा को नववर्ष, आंबेडकर जयंती को समरसता दिवस मनाएंगे लूणकरणसर अध्यक्ष महावीर धतरवाल ने तृतीय श्रेणी शिक्षकों की पदोन्नति सहित डीपीसी से पदोन्नत शिक्षकों की काउंसलिंग, एमजीएस विद्यालयों की असमंजसता दूर करवाने पर चर्चा की। जगदीश मंडा ने पदौन्नति उपरान्त काउंसलिंग में जिले में व्याख्याताओं व प्रधानाचार्य के समस्त रिक्त पदों को प्रदर्शित किए जाने की मांग करते हुए कहा कि इससे पारदर्शिता रहेगी एवं अधिकतम शिक्षक कार्यग्रहण कर सकेंगे। Bikaner : शिक्षक संघ राष्ट्रीय की मीटिंग, वर्ष प्रतिपदा को नववर्ष, आंबेडकर जयंती को समरसता दिवस मनाएंगे अतिरिक्त जिला मंत्री मोहम्मद फैसल ने जिले के विभिन्न उपशाखाओं से आए हुए कार्यकर्ताओं से शिक्षकों से संबंधित समस्याएं संकलित की। महावीर धतरवाल एवं विकास पंवार ने विद्यालय क्रमोन्नत के साथ ही भौतिक संसाधनों की उपलब्धता के साथ साथ पदों के आवंटन एवं वित्तीय स्वीकृति जारी हो ऐसा प्रयास संगठन स्तर से करने की बात कही। जिलाध्यक्ष ने उपस्थित सदस्यों को आश्वस्त किया कि काउंसलिंग में जिले में समस्त रिक्त पदों को खोलने व आज संकलित शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं को सक्षम स्तर पर हल करवाने का संगठन की ओर से हर संभव प्रयास किया जाएगा। Bikaner : शिक्षक संघ राष्ट्रीय की मीटिंग, वर्ष प्रतिपदा को नववर्ष, आंबेडकर जयंती को समरसता दिवस मनाएंगे बैठक में जगदीश मंडा, दयाशंकर शर्मा, पूर्णचंद्र प्रजापत, अलसीराम, विकास पंवार,रामलाल सियाग,दिनेश आचार्य,अनिल सोनी,पूनमचंद सोनी सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित थे।

FROM AROUND THE WEB