Movie prime

Bikaner Women Polytechnic College में नॉन इंजीनियरिंग में प्रवेश प्रारम्भ, इस तारीख तक भर सकते है ऑप्शन फॉर्म

 
RNE, BIKANER 
राजकीय महिला पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में नॉन इंजीनियरिंग में प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। ऑनलाइन आवेदन करने और ऑप्शन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 11 जुलाई है।
आवेदन के लिए न्यूनतम योग्यता 10 वीं पास अथवा समकक्ष उत्तीर्ण होना जरूरी है। विस्तृत जानकारी विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। प्राचार्य के अनुसार महाविद्यालय में वर्तमान में टेक्सटाइल डिजाइन और कॉस्ट्यूम डिजाइन एंड ड्रेस मेकिंग में डिप्लोमा पाठ्यक्रम संचालित है। इनमें महिला अभ्यर्थी आवेदन कर सकती है।

FROM AROUND THE WEB