Movie prime

दूसरी परीक्षा के लिए एलओसी देनी जरूरी, 10 वीं की दूसरी परीक्षा की सीबीएसई की तैयारी शुरू

 

RNE Network.

सीबीएसई ने दूसरी परीक्षा के लिए अभी से तैयारियां आरम्भ कर दी है। यह दूसरी परीक्षा 10 वीं की आयोजित होगी। सीबीएसई ने अपनी परीक्षा प्रणाली में परिवर्तन किया था, उसके तहत दूसरी परीक्षा भी आयोजित होनी है। इस परीक्षा के लिए बोर्ड ने जानकारियां जुटाने का काम कर दिया है ताकि परीक्षा आयोजित की जा सके।
 

सीबीएसई की दसवीं की दूसरी परीक्षा के लिए संबंधित स्कूलों को विद्यार्थियों की सूची ( एलओसी ) जमा करानी होगी। पहले चरण में केवल एलओसी फॉर्म भरना होगा और इसके लिए कोई शुल्क नहीं लिया जायेगा। इस प्रक्रिया का उद्देश्य दूसरी परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों की संख्या का आंकलन करना है।

FROM AROUND THE WEB