Movie prime

12वीं के छात्रों को मौका: अंकों पर संदेह है तो 6 जून तक करें वेरिफिकेशन और री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन

 

RNE Network.
 

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी CBSE के कक्षा 12वीं के छात्रों के लिए बड़ी राहत की खबर है। CBSE ने बताया कि उत्तर पुस्तिकाओं का सत्यापन और पुनर्मूल्यांकन का पोर्टल अब LIVE हो गया है। अब वे छात्र जिन्होंने अपनी उत्तर पुस्तिकाओं की स्कैन कॉपी प्राप्त कर ली है अपने अंकों के सत्यापन और पुनर्मूल्यांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 
 add
CBSE बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि आवेदन की यह प्रक्रिया 6 जून 2026 तक जारी रहेगी. ऐसे में जिन छात्रों को अपने अंकों को लेकर कोई संदेह है.वे तय समय के भीतर आवेदन कर सकते हैं। बोर्ड ने छात्रों की सुविधा के लिए एक विस्तृत वीडियो भी जारी किया है, जिसमें आवेदन प्रक्रिया को चरणबद्ध तरीके से समझाया गया है। 
 add33
CBSE के अनुसार छात्र एक ही आवेदन में कई विषयों से संबंधित समस्याएं दर्ज कर सकते हैं. अलग-अलग मुद्दों के लिए बार-बार आवेदन करने की जरूरत नहीं होगी. पोर्टल में लॉग-इन करने के बाद छात्रों को बाईं ओर कई विकल्प दिखाई देंगे, जहां से वह अपनी जरूरत के अनुसार वेरिफिकेशन या पुनर्मूल्यांकन का विकल्प चुन सकते हैं।

FROM AROUND THE WEB