डीएलएड परीक्षा स्थगित : स्टूडेंट एग्जाम देने पहुंच गये, अचानक परीक्षा स्थगित
Jan 16, 2025, 10:06 IST
- डीएलएड 15 को सैकंड पारी की परीक्षा, 16 को दोनों पारी स्थगित, आगे की परीक्षाओं की भी नई तिथि आयेगी
सूत्रों के मुताबिक आज परीक्षा की नई तिथियों को लेकर शिक्षा निदेशक अधिकारियों से बात करेंगे। संभावना यह है कि अब 27 से 31 जनवरी के बीच दुबारा परीक्षा होगी। मामला यह है : दरअसल डीएलएड प्रथम वर्ष प्रोन्नत, द्वितीय वर्ष नियमित, पूरक आदि के लिए परीक्षाएं चल रही है। कल यानी 15 जनवरी को दूसरी पारी में दोपहर 02 से पांच बजे तक पेपर होना था। सेंटर पर परीक्षार्थी पहुंच चुके थे। उन्हें अचानक बताया गया गया कि आज की परीक्षा स्थगित हो गई है। इसके साथ ही यह भी कहा गया कि कल यानी 16 जनवरी को भी परीक्षा नहीं होगी। आगे की परीक्षा कब होगी इसके बारे में नई सूचना जारी होगी।
ये है परीक्षा स्थगित करने का आदेश :

