Movie prime

 शिक्षा विभाग बड़े ड्राप आउट से चिंतित, स्कूलों को नोटिस

 

RNE Network.

प्रवेशोत्सव अभियान में नामांकन गिरने पर माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने प्रदेश की 175 स्कूलों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इतनी बड़ी संख्या में ड्राप आउट विभाग के लिए चिंता बन गया है।
 

ये 175 वे स्कूलें है जिनमे पिछले साल के मुकाबले 100 से लेकर 779 विद्यार्थियों तक का नामांकन गिरा है। शिक्षा निदेशक सीताराम जाट ने इन सभी स्कूलों को तीन दिन में नामांकन का लक्ष्य पूरा करते हुए प्रगति रिपोर्ट भी भेजने को कहा है।

FROM AROUND THE WEB