RudraNewsExpress_Logo

MS College में पांच दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम, पहले दिन  CAS पर व्याख्यान

 
महारानी सुदर्शन कन्या महाविद्यालय में पांच दिवसीय FDP शुरू, शिक्षकों ने पदोन्नति प्रक्रिया और मानदंडों की समझी बारीकियां

Rudra News Express Bikaner. 

राजकीय महारानी सुदर्शन कन्या महाविद्यालय में सोमवार को पांच दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम (FDP) का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (IQAC) के तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है।

प्राचार्य डॉ. रजनी रमण झा, प्रो. अभिलाषा, प्रो. मंजू मीणा, IQAC प्रभारी निधि अग्रवाल और प्रमुख वक्ता डॉ. एस. के. वर्मा ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। डॉ. असित गोस्वामी ने FDP की रूपरेखा और उद्देश्यों की जानकारी दी।

प्राचार्य डॉ. रजनी रमण झा ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम शिक्षकों को नवीन ज्ञान और बदलते शैक्षणिक परिवेश से जोड़ने के साथ उच्च शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने में सहायक हैं।

पहले दिन रसायन विज्ञान विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. एस. के. वर्मा ने Career Advancement Scheme (CAS) पर व्याख्यान दिया। उन्होंने Eligibility, Assessment और Promotion Criteria के साथ UGC Regulations, 2018 और राजस्थान सरकार के संबंधित दिशा-निर्देशों की जानकारी दी।

डॉ. वर्मा ने CAS के तहत पदोन्नति के विभिन्न चरणों, आवश्यक योग्यताओं और Point Calculation की प्रक्रिया को सरल तरीके से समझाया। उन्होंने SWAYAM, CEC, MOOCs, शोध-पत्र प्रकाशन, JCR और Research Publications जैसी अकादमिक गतिविधियों की भूमिका भी स्पष्ट की।

सत्र के दौरान संकाय सदस्यों ने CAS से जुड़े सवाल किए और अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया। कार्यक्रम के अंत में प्रो. अभिलाषा आला ने आभार व्यक्त किया। डॉ. एस. के. वर्मा को महाविद्यालय की ओर से अभिनंदन-पत्र एवं प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के संकाय सदस्य मौजूद रहे।

FROM AROUND THE WEB