राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्री हरिभाऊ बागडे होंगे मुख्य अतिथि
Feb 19, 2025, 21:24 IST
- स्नातक, स्नातकोत्तर व विद्या-वाचस्पति के कुल 1480 विद्यार्थियों को प्रदान की जाएंगी उपाधियां
- 13 विद्यार्थी स्वर्ण पदक तथा 02 विद्यार्थी कुलाधिपति स्वर्ण पदक से होंगे सम्मानित
- डॉ मंगला राय को प्रदान की जाएगी डॉक्टर ऑफ साइंस (कृषि) की मानद उपाधि
कुलपति ने बताया कि समारोह के विशिष्ट अतिथि महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, उदयपुर एवं श्री कर्ण नरेन्द्र कृषि विश्वविद्यालय, जोबनेर के पूर्व कुलपति डॉ नरेन्द्र सिंह राठौड़ होंगे। दीक्षांत अतिथि भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद नई दिल्ली के पूर्व महानिदेशक एवं कृषि अनुसंधान व शिक्षा विभाग के पूर्व सचिव डॉ मंगला राय होंगे। कुलपति डॉ अरुण कुमार ने दीक्षांत समारोह की तैयारी के संबंध में बुधवार को विभिन्न समितियां के साथ समीक्षा बैठक ली और सभी तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए।
भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद नई दिल्ली के पूर्व महानिदेशक एवं कृषि अनुसंधान व शिक्षा विभाग के पूर्व सचिव डॉ मंगला राय को कृषि के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए राज्यपाल द्वारा डॉक्टर ऑफ साइंस (कृषि) की मानद उपाधि प्रदान की जाएगी। 
