Movie prime

प्रतिनियुक्ति पर चल रहे शिक्षकों व कार्मिकों की सूची मांगी, इन सब की प्रतिनियुक्तियाँ समाप्त की जाएगी

 

RNE Bikaner.

माध्यमिक एवं प्रारंभिक शिक्षा विभाग में चल रही शिक्षकों व अन्य कार्मिकों की प्रतिनियुक्तियाँ शीघ्र समाप्त की जायेगी। सबको उनके मूल स्थान पर भेजा जायेगा।
 

माध्यमिक एवं प्रारंभिक शिक्षा विभाग के संयुक्त शासन सचिव महेंद्र कुमार खींची ने शिक्षा विभाग में लंबे समय से प्रतिनियुक्ति पर चल रहे कार्मिकों और शिक्षकों की सूची मांगी है। 
 

शिक्षा निदेशक को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि जिला कलेक्टर, उपखंड अधिकारी कार्यालय तथा अन्य विभागों के कार्यालयों में निर्वाचन एवं निर्वाचन  संबंधी कार्यों के लिए प्रतिनियुक्ति या कार्य व्यवस्थार्थ लगाया गया है। इन सभी कार्मिकों को अविलंब विभाग को भेजने के निर्देश दिए गए है।

FROM AROUND THE WEB