Movie prime

जयपुर में जोरदार बारिश, ठंड बढ़ी, 8वीं तक के बच्चों की छुट्टी

 
RNE Network, Jaipur. जयपुर कलेक्टर डॉ. जितेन्द्र सोनी ने छोटे बच्चों के स्कूलों की छुट्‌टी घोषित की है। वहीं, बड़े बच्चों के स्कूल टाइमिंग में बदलाव किया है। ये आदेश 16 जनवरी के लिए लागू है। जयपुर में जोरदार बारिश, ठंड बढ़ी, 8वीं तक के बच्चों की छुट्टी कलेक्टर से जारी निर्देश के मुताबिक शीतलहर को देखते हुए क्लास 1 से 8वीं तक के बच्चों का 16 जनवरी को अवकाश रहेगा। वहीं, कक्षा 9 से 12वीं तक के विद्यार्थियों के स्कूल का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 3 तक रहेगा। अभी स्कूलों में कक्षा 9 से 12वीं तक के बच्चों के लिए टाइमिंग सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक की है। ये आदेश जिले के सभी सरकारी और गैर राजकीय स्कूलों के लिए मान्य होंगे। जयपुर में जोरदार बारिश, ठंड बढ़ी, 8वीं तक के बच्चों की छुट्टी गौरतलब है की जयपुर में तेज बारिश के साथ ही ठंड बढ़ गई है। जयपुर मौसम केन्द्र ने कल जयपुर में घना कोहरा छाने और तापमान में गिरावट होने के साथ हल्की सर्द हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है। जयपुर में जोरदार बारिश, ठंड बढ़ी, 8वीं तक के बच्चों की छुट्टी जयपुर में जोरदार बारिश, ठंड बढ़ी, 8वीं तक के बच्चों की छुट्टी जयपुर में जोरदार बारिश, ठंड बढ़ी, 8वीं तक के बच्चों की छुट्टी

FROM AROUND THE WEB