RudraNewsExpress_Logo

Indian Army Vacancy: ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा की शुरुआत, 30 जून से 10 जुलाई 2025 तक

 
RNE Jaipur. भारतीय सेना में भर्ती वर्ष 2025-26 के लिए ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा 30 जून से 10 जुलाई 2025 तक होगी। अग्निवीर के इन पदों पर भर्ती : इस परीक्षा में अग्निवीर (सामान्य ड्यूटी), अग्निवीर (तकनीकी), अग्निवीर (कार्यालाय सहायक/स्टोर कीपर तकनीकी), अग्निवीर ट्रेडसमैन 10वी और 8वी पास, अग्निवीर सामान्य ड्यूटी (महिला सेना पुलिस), सैनिक तकनीकी (एनए), सिपाही फार्मा, हवलदार शिक्षा (सूचना और तकनीक/ साइबर, सूचनात्मक कार्यवाही और भाषाविद), जूनियर कमीशन अधिकारी कैटरिंग और जूनियर कमीशन अधिकारी धार्मिक शिक्षको के पदों के लिए परीक्षा होगी। Indian Army Vacancy: ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा की शुरुआत, 30 जून से 10 जुलाई 2025 तक जानिए राजस्थान में कहां सेंटर: राजस्थान राज्य के नौ शहरों अजमेर, अलवर, बीकानेर, हनुमानगढ़, जयपुर, जोधपुर, कोटा, सीकर और उदयपुर में 30 केंद्रों पर आयोजित की जा रही है | अग्निवीर (लिपिक/ स्टोर कीपर तकनीकी) के लिए ऑनलाइन टाइपिंग टेस्ट उसी श्रेणी के लिए 10 जुलाई 2025 को ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा के साथ निर्धारित किया गया है। Indian Army Vacancy: ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा की शुरुआत, 30 जून से 10 जुलाई 2025 तक महत्वपूर्ण जानकारी : भारतीय सेना की वेबसाइट (Join Indian Army) पर अनुसूची प्रदर्शित की गयी हैं। उम्मीदवारों के प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) परीक्षा से 14 दिन पहले जारी किये जायेंगे और ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा का परिणाम जुलाई 2025 में घोषित किया जाएगा। ऑनलाइन टेस्ट के बाद चयनितों को भर्ती रैली का बुलावा : गौरतलब है कि ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा को पहले चरण की भर्ती प्रक्रिया के रूप में आयोजित किया जाता है। जिसके बाद दूसरे चरण में भर्ती रैलियां होती है, जहाँ ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा में मेरिट के अनुसार चयनित उम्मीदवारों को आमंत्रित किया जाता है। इसके बाद अक्टूबर 2025 तक ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा के नतीजों और भर्ती रैलीयों में आयोजित स्क्रीनिंग टेस्ट में प्रदर्शन के आधार पर अंतिम मेरिट प्रकाशित की जाएगी। Indian Army Vacancy: ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा की शुरुआत, 30 जून से 10 जुलाई 2025 तक विस्तृत जानकारी और सहायता के लिए, उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है के वे ज्वाइन इंडियन आर्मी की वेबसाइट देखे या सेना भर्ती कार्यालय से संपर्क करें। Indian Army Vacancy: ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा की शुरुआत, 30 जून से 10 जुलाई 2025 तक

FROM AROUND THE WEB