Movie prime

JEE MAINS : सभी प्रश्न करने होंगे हल, सेक्शन बी में नहीं होंगे विकल्प

 
  • प्रश्न पत्र के सेक्शन बी में विकल्प नहीं होंगे
  • कट ऑफ में कमी आयेगी
RNE NETWORK नेशनल टेस्टिंग एजेंसी एनटीए नई दिल्ली ने इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई- मेन का पैटर्न परिवर्तित कर दिया है। जेईई - मेन 2025 का आयोजन अब नये परीक्षा पैटर्न पर किया जायेगा। JEE MAINS : सभी प्रश्न करने होंगे हल, सेक्शन बी में नहीं होंगे विकल्प एज्युकेशन एक्सपर्ट के अनुसार जेईई - मेन प्रवेश परीक्षा में प्रत्येक विषय के प्रश्न पत्र के सेक्शन बी में अब 5 प्रश्न ही होंगे। सभी प्रश्न करने अनिवार्य होंगे। इससे पूर्व सेक्शन बी में 10 प्रश्न होते थे तथा विद्यार्थियों को कोई 5 प्रश्न हल करने होते थे। JEE MAINS : सभी प्रश्न करने होंगे हल, सेक्शन बी में नहीं होंगे विकल्प एजेंसी द्वारा जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार कोविड 19 के दौरान विद्यार्थी हित में परीक्षा पैटर्न में किये गए परिवर्तन समाप्त कर दिए हैं तथा पुनः मूल पैटर्न पर ही परीक्षा के आयोजन का निर्णय किया गया है। JEE MAINS : सभी प्रश्न करने होंगे हल, सेक्शन बी में नहीं होंगे विकल्प इस तरह होगा पेपर पैटर्न प्रश्न पत्र में फिजिक्स, कैमिस्ट्री व मैथेमेटिक्स प्रत्येक विषय से 25 प्रश्न पूछे जायेंगे। प्रत्येक विषय का प्रश्न पत्र दो सेक्शन में विभाजित होगा। सेक्शन ए में 20 प्रश्न होंगे और सेक्शन बी में 5 प्रश्न होंगे जो कि इंटीजर टाइप होंगे। सेक्शन ए व बी के सभी प्रश्न हल करने अनिवार्य होंगे। अब जेईई मेन 2025 के प्रश्न पत्र में कुल 75 प्रश्न होंगे तथा सभी प्रश्न करने अनिवार्य होंगे। मार्किंग पैटर्न 4/-1 का होगा तथा पूर्णाक 300 होंगे। कट ऑफ में कमी आयेगी JEE MAINS : सभी प्रश्न करने होंगे हल, सेक्शन बी में नहीं होंगे विकल्प जेईई मेन परीक्षा के प्रश्न पत्र में अब विकल्प नहीं होने के कारण विद्यार्थियों के लिए स्कोर करना अब पहले से मुश्किल होगा। इससे कट ऑफ में कमी आयेगी। JEE MAINS : सभी प्रश्न करने होंगे हल, सेक्शन बी में नहीं होंगे विकल्प JEE MAINS : सभी प्रश्न करने होंगे हल, सेक्शन बी में नहीं होंगे विकल्प