एनसीईआरटी की किताब जल्द मिलेगी, कक्षा 8 की सामाजिक विज्ञान की किताब पर था विवाद
May 6, 2026, 09:05 IST
RNE Network.
एनसीईआरटी की कक्षा 8 की एक पुस्तक को लेकर जो विवाद उठा था, वह अब लंबी बहस के बाद समाप्त हो गया है और किताब विद्यार्थियों के लिए शीघ्र उपलब्ध कराने की तैयारी शुरू हो गयी है। यह किताब एनसीईआरटी की कक्षा 8 की सामाजिक विज्ञान की किताब का मसला है।
एनसीईआरटी की कक्षा 8 की सामाजिक विज्ञान की किताब संशोधन के बाद एक सप्ताह में बाजार में उपलब्ध होगी। सूत्रों के मुताबिक किताब को एक्सपर्ट कमेटी ने मंजूरी दे दी है। सुप्रीम कोर्ट ने किताब पर न्यायपालिका को लेकर टिप्पणी के बाद रोक लगा दी है।

