Operation SINDOOR : ' सिंदूर ' को पाठ्यक्रम में शामिल करने पर विचार
May 28, 2025, 11:08 IST
- केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा इतिहास विषय में शामिल करने पर कर रहे विचार
इस ऑपरेशन सिंदूर के नाम का इतना असर हुआ कि ऑपरेशन के दौरान देश में कई जगह जिन नये बच्चों ने जन्म लिया, उनके माता पिता ने उनका नाम सिंदूर रखा। आतंक के खिलाफ भारत की सेना की ये बड़ी कार्यवाई थी। इसको पाठ्यक्रम में शामिल करने की मांग तक कई सांसदों, आम लोगों ने उठाई। इस पर जब केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद ' ऑपरेशन सिंदूर ' को इतिहास के पाठ्यक्रम में शामिल करने पर विचार कर सकती है।

