लंबे समय से एक जगह जमे अफसरों के भी होंगे ट्रांसफर, थर्ड ग्रेड टीचर के जल्द प्रमोशन किये जायेंगे, शिक्षा मंत्री ने कहा
Apr 11, 2025, 11:38 IST
RNE Network. शिक्षा विभाग में लंबे समय से एक ही जगह जमे अधिकारियों की अब खैर नहीं। ऐसे अफसरों के तबादले किये जायेंगे। ये बात राज्य के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कही है।
जयपुर में शिक्षक संघ राष्ट्रीय की प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक में दिलावर ने कहा कि लंबे समय से जमे अफसरों के ट्रांसफर बहुत जल्द किये जा रहे हैं। उन्होंने थर्ड ग्रेड टीचर के लिए भी खुश खबर दी। दिलावर ने कहा कि राज्य में प्रमोशन का इंतजार कर रहे थर्ड ग्रेड टीचर का इंतजार जल्द पूरा होने वाला है। थर्ड ग्रेड के प्रमोशन शीघ्र किये जायेंगे। दरअसल थर्ड ग्रेड टीचर के प्रमोशन का मामला पिछले 5 साल से अटका हुआ है। प्रदेश में वर्ष 2020- 21 से टीचर्स की डीपीसी पेंडिंग है। जिसकी वजह से थर्ड ग्रेड के टीचर्स का प्रमोशन नहीं हो रहा है। पिछले 7 साल से थर्ड ग्रेड के ट्रांसफर भी नहीं हुए हैं।



