लेक्चरर के 9 पदों पर ऑनलाइन फॉर्म 21 मार्च तक भरे जा सकेंगे, आरपीएससी करा रही है अलग अलग पदों पर यह भर्ती
Mar 16, 2025, 11:18 IST
RNE Network राजस्थान लोक सेवा आयोग, अजमेर के तत्त्वावधान में आयुर्वेद, योग व प्राकृतिक चिकित्सा, यूनानी, सिद्धा एवं होम्योपैथी विभाग में 8 विषयों में लेक्चरर के 9 पदों पर ऑनलाइन फॉर्म भरने जारी है।
लोक सेवा आयोग सचिव रामनिवास मेहता के अनुसार ऑनलाइन आवेदन 21 मार्च की रात्रि 12 बजे तक भरे जा सकेंगे। ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नही किये जायेंगे। अगद तंत्र में 1, काय चिकित्सा में 1, पंचकर्म में 1, प्रसूति एवं स्त्री रोग में 1, शालाक्य तंत्र में 1, कौमारभृत्य में 1, संहिता मौलिक सिद्धांत में 1 और स्वस्थवृत्त में 2 पद शामिल है।