महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूलों की रिक्त सीटों के लिए आदेश जारी
RNE Bikaner.
राज्य की महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में रिक्त सीटों पर अब ' पहले आओ - पहले पाओ ' के आधार पर प्रवेश दिए जाएंगे। माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए है।
यह व्यवस्था 1 अप्रैल के बाद खाली रही सीटों को भरने के लिए लागू की गई है। इन स्कूलों में प्रवेश के लिए 14 से 23 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे, जबकि 25 मार्च को लॉटरी निकाली गई थी। जिन विद्यार्थियों का चयन हुआ था, उन्हें 1 अप्रैल तक प्रवेश लेना था।
अब संस्था प्रधानों को निर्देश दिए गए है कि 1 अप्रैल के बाद बची हुई सीटों को पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर भरा जाये। बाल वाटिका, पूर्व प्राथमिक और कक्षा 1 से 8 तक जहां सीटें खाली है, वहां अभिभावक ऑफलाइन आवेदन कर बच्चों का प्रवेश करा सकते है।
इन कक्षाओं में निर्धारित सीटें भरे जाने तक सत्र पर्यंत प्रवेश दिए जा सकेंगे। वहीं कक्षा 9 से 12 तक, जहां लॉटरी के बाद भी सीटें रिक्त है, वहां अंतिम तिथि तक ऑफलाइन आवेदन लेकर इसी आधार पर प्रवेश दिए जाएंगे।

