शारीरिक परीक्षा 8 से 15 दिसम्बर तक होगी, लिखित परीक्षा का परिणाम जारी, रेंज स्तर पर शारीरिक परीक्षा
Dec 7, 2025, 12:25 IST
RNE Network.
राजस्थान पुलिस में कांस्टेबल भर्ती की प्रक्रिया अब अपने अंतिम चरण में है। लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित होने के बाद अब शारीरिक परीक्षा की तैयारी रेंज स्तर पर हो रही है। इस परीक्षा से पुलिस महकमे में 10 हजार कांस्टेबल की भर्ती की जा रही है।
राजस्थान पुलिस में 10 हजार पदों के लिए आयोजित कांस्टेबल भर्ती में सभी विंग ने लिखित परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। अब 8 से 15 दिसम्बर तक रेंज स्तर पर शारीरिक परीक्षा होगी। भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड के एडीजी बिपिन कुमार पांडेय ने बताया कि ई - प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में परेशानी हो तो पुलिस मुख्यालय , भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड कार्यालय में 0141 - 2821597 पर सम्पर्क कर सकते है।

