Movie prime

प्रोग्रामर भर्ती परीक्षा - 2024 : पात्रता जांच के बाद मुख्य सूची जारी

 

RNE Network.

राजस्थान लोक सेवा आयोग, अजमेर की ओर से प्रोग्रामर ( सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग ) प्रतियोगी परीक्षा - 2024 में पात्रता जांच एवं दस्तावेज सत्यापन के बाद सफल रहे अभ्यर्थियों की मुख्य सूची जारी कर दी गई है।
 

विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। आयोग के सचिव के अनुसार उक्त परीक्षा का आयोजन 27 अक्टूबर 2024 को किया गया था। परीक्षा की 1 फरवरी 2025 को जारी विचारित सूची में अस्थायी रूप से सम्मिलित अभ्यर्थियों की पात्रता जांच एवं दस्तावेज सत्यापन करने के बाद पात्रता जांच की गई। अंत में विज्ञापित पदों के विरुद्ध 352 अभ्यर्थियों को मुख्य सूची में सफल घोषित किया गया।

FROM AROUND THE WEB