आरएएस प्री के प्रवेश पत्र लोक सेवा आयोग 30 को अपलोड करेगा, आरएएस की परीक्षा इस बार 2 फरवरी को आयोजित हो रही
Jan 25, 2025, 10:06 IST
RNE Network राजस्थान लोक सेवा आयोग, अजमेर में राज्य प्रशासनिक एवं अधीनस्थ सेवाओं की भर्ती परीक्षा की तैयारियां शुरू कर दी है। इस बार आरएएस प्री की परीक्षा 2 फरवरी को आयोग आयोजित कर रहा है।
आरपीएससी की ओर से आरएएस प्री परीक्षा - 2024 की पूरे राज्य में तैयारियां की जा रही है। लोक सेवा आयोग 30 जनवरी को प्रवेश पत्र वेबसाइट पर अपलोड करेगा। परीक्षा के लिए आवंटित जिले की जानकारी 26 जनवरी को अपलोड की जायेगी। परीक्षा का आयोजन 2 फरवरी को दोपहर 12 से 3 बजे तक किया जायेगा। राज्य के 2048 केंद्रों पर यह परीक्षा आयोजित की जायेगी।



