10वीं बोर्ड परीक्षा साल में दो बार, राजस्थान बोर्ड ने शुरू की तैयारी
May 23, 2026, 11:42 IST
RNE Network.
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर इस शिक्षा सत्र 2026 - 27 से केंद्रीय शिक्षा बोर्ड की तर्ज पर कक्षा दसवीं की परीक्षा का आयोजन सत्र में दो बार करेगा। राज्य का शिक्षा विभाग व माध्यमिक शिक्षा बोर्ड पहली बार इस तरह से एक कक्षा की साल में दो बार परीक्षाएं आयोजित करेगी।
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड सत्र 2026 - 27 से दसवीं की परीक्षा दो बार कराएगा। इसकी तैयारियां शुरू हो गयी है। इसको लेकर बोर्ड जून - जुलाई में दसवीं सहित 12 वीं के परीक्षा फॉर्म भरवाना शुरु कर देगा। पहली बोर्ड परीक्षा अगले वर्ष फरवरी और दूसरी परीक्षा मई में कराई जानी प्रस्तावित है।

