Movie prime

RPSC : आरएएस के छठे चरण के होंगे साक्षात्कार, 31 जुलाई तक चलेंगे

 

RNE Network.

राजस्थान लोक सेवा आयोग, अजमेर ने राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं भर्ती - 2023 साक्षात्कार के छठे चरण एवं सहायक आचार्य ( कॉलेज शिक्षा विभाग ) भर्ती - 2023 के तहत गणित विषय के प्रथम चरण के साक्षात्कार का कार्यक्रम जारी किया है।
 

लोक सेवा आयोग के सचिव रामनिवास मेहता के अनुसार आरएएस - 2023 के छठे चरण के साक्षात्कार 7 से 31 जुलाई तक होंगे। साक्षात्कार के दौरान अभ्यर्थियों को विस्तृत आवेदन पत्र की दो प्रतियां सभी मूल प्रमाण पत्रों और उनकी फोटो प्रतियों सहित लानी जरूरी होगी।