RudraNewsExpress_Logo

RPSC Agriculture Officer Vacancy : चार लोगों ने विस्तृत आवेदन नहीं भरा था, दूसरी बार लिंक खोला, डेट बढ़ाई

 
  • ऑनलाइन विस्तृत आवेदन-पत्र नहीं भरने वाले 4 अभ्यर्थियों को एक और अंतिम अवसर
RNE Jaipur. राजस्थान लोक सेवा आयोग(RPSC) द्वारा कृषि अधिकारी (कृषि विभाग) भर्ती- 2024 के अन्तर्गत प्रदत्त अवसर के दौरान ऑनलाइन विस्तृत आवेदन पत्र नहीं भरने वाले 4 अभ्यर्थियों को एक बार फिर अंतिम अवसर प्रदान किया गया है। RPSC Agriculture Officer Vacancy : चार लोगों ने विस्तृत आवेदन नहीं भरा था, दूसरी बार लिंक खोला, डेट बढ़ाई इससे पहले 04 से 08 जून तक का दुबारा मौका दिया था : आयोग के वरिष्ठ उप सचिव भंवर सिंह पंवार ने बताया कि उक्त भर्ती अंतर्गत दिनांक 19 मई 2025 को घोषित विचारित सूची में सम्मिलित अभ्यर्थियों से ऑनलाइन विस्तृत आवेदन पत्र 26 मई से 1 जून 2025 तक आमंत्रित किए गए थे। इस दौरान ऑनलाईन विस्तृत आवेदन पत्र नहीं भरने वाले अभ्यर्थियों के लिए विस्तृत आवेदन पत्र भरने का लिंक 4 से 8 जून 2025 तक पुनः खोला गया था। RPSC Agriculture Officer Vacancy : चार लोगों ने विस्तृत आवेदन नहीं भरा था, दूसरी बार लिंक खोला, डेट बढ़ाई जानिए किन रोल नंबर वाले चार आवेदकों के लिए ये अवसर : उपरोक्त अनुसार प्रदत्त अवसरों पर भी विस्तृत आवेदन पत्र नहीं भरने वाले रोल नंबर- 5534699, 5535121, 5541539 तथा 5541629 के अभ्यर्थियों को ऑनलाइन विस्तृत आवेदन पत्र भरने हेतु अंतिम अवसर दिनांक 13 से 15 जून 2025 (रात्रि 11.59 बजे) तक प्रदान किया जा रहा है। RPSC Agriculture Officer Vacancy : चार लोगों ने विस्तृत आवेदन नहीं भरा था, दूसरी बार लिंक खोला, डेट बढ़ाई ध्यान रहे अब अंतिम अवसर है : अतः संबंधित अभ्यर्थी उक्तानुसार ऑनलाइन विस्तृत आवेदन-पत्र समयांतर्गत भरना सुनिश्चित करें ऑनलाइन विस्तृत आवेदन पत्र भरने का अन्य कोई अवसर देय नहीं होगा। निर्धारित तिथि तक ऑनलाइन विस्तृत आवेदन पत्र नहीं भरने वाले अभ्यर्थियों को अपात्र मानते हुए परिणाम/चयन प्रक्रिया से वंचित कर दिया जाएगा। ऑफलाइन विस्तृत आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे। RPSC Agriculture Officer Vacancy : चार लोगों ने विस्तृत आवेदन नहीं भरा था, दूसरी बार लिंक खोला, डेट बढ़ाई RPSC Agriculture Officer Vacancy : चार लोगों ने विस्तृत आवेदन नहीं भरा था, दूसरी बार लिंक खोला, डेट बढ़ाई

FROM AROUND THE WEB