Movie prime

RPSC : जुलाई में होगी आरपीएससी की 10 भर्ती परीक्षाएं,162 परीक्षाओं का कैलेंडर आरपीएससी ने जारी किया

 

RNE, NETWORK.

राजस्थान लोक सेवा आयोग, अजमेर ने भर्ती कैलेंडर में मई तक की 11 परीक्षाएं पूर्ण हो गई। जुलाई में 10 भर्ती परीक्षाएं होगी। इससे पहले 23 जून को लेक्चरर एवं कोच स्कूली शिक्षा परीक्षा आरम्भ होगी।

राजस्थान लोक सेवा आयोग ने 162 परीक्षाओं का भर्ती कैलेंडर जारी किया था। इनमें जनवरी से मई तक 11 परीक्षाएं पूर्ण हो चुकी है। इस साल मिली डिप्टी कमांडेंट, लेक्चरर आयुर्वेदिक विभाग, जूनियर केमिस्ट, सहायक विद्युत निरीक्षक भर्ती परीक्षाओं की तिथि तय होनी है। यूपीएससी की तर्ज पर आरपीएससी ने भी भर्ती कैलेंडर जारी किया है।

जुलाई में होगी ये भर्ती परीक्षाएं

  •  7 जुलाई - टेक्निकल असिस्टेंट जियो फिजिक्स परीक्षा
  •  7 जुलाई - बायोकेमिस्ट परीक्षा
  •  8 जुलाई- जूनियर कैमिस्ट परीक्षा
  •  8 जुलाई - सहायक टेस्टिंग अधिकारी परीक्षा
  •  9 जुलाई - सहायक निदेशक परीक्षा ( विज्ञान - प्रोधोगिकी )
  •  10 जुलाई - रिसर्च असिस्टेंट परीक्षा
  •  13 जुलाई - उप कारापाल परीक्षा
  •  29 जुलाई - असिस्टेंट फिशरी डवलपमेंट अधिकारी परीक्षा
  •  29 जुलाई - ग्रुप इंस्ट्रक्टर - सर्वेयर अप्रेंटिसशिप परीक्षा 
  •  30 जुलाई से 1 अगस्त तक - उपाचार्य सुपरिटेंडेंट आईटीआई परीक्षा

FROM AROUND THE WEB