आरपीएससी ने सहायक आचार्य के साक्षात्कार शुरू किए, राजनीति विज्ञान के सहायक आचार्य के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू
Mar 11, 2025, 10:12 IST

RNE Network राजस्थान लोक सेवा आयोग, अजमेर ने कॉलेज शिक्षा के सहायक आचार्य पदों की भर्ती की प्रक्रिया को गति प्रदान कर दी है। अलग अलग विषयों के सहायक आचार्यो के लिए आरपीएससी ने साक्षात्कार आरम्भ कर दिए है।
आरपीएससी के तत्त्वावधान में सहायक आचार्य राजनीति विज्ञान - 2023 के चौथे चरण के साक्षात्कार सोमवार से शुरू हो गए। आयोग के सचिव रामनिवास मेहता ने बताया कि सहायक आचार्य राजनीति विज्ञान ( कॉलेज शिक्षा विभाग ) 2023 के चतुर्थ चरण के साक्षात्कार 21 मार्च तक कराए जाएंगे।



