Movie prime

RPSC : वरिष्ठ अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा 07 से शुरू होकर 12 सितंबर तक, विस्तृत कार्यक्रम जारी

 

 RNE Jaipur-Ajmer.
 

 राजस्थान लोक सेवा आयोग ने शुक्रवार को वरिष्ठ अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा, 2024 (माध्यमिक शिक्षा विभाग) का विषयवार विस्तृत परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। परीक्षाएं 7 सितंबर से शुरू होकर 12 सितंबर 2025 तक चलेंगी ।
 

आयोग सचिव ने बताया कि परीक्षा के सुगम संचालन के दृष्टिगत 8 विषयों को 4 ग्रुपों में बांटा गया है। ग्रुप-ए में सामाजिक विज्ञान, ग्रुप-बी मे हिंदी, गुप-सी में विज्ञान, संस्कृत एवं उर्दू तथा ग्रुप-डी के अन्तर्गत गणित, अंग्रेजी एवं पंजाबी विषयों की परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा।
 

परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम : 
 

ग्रुप-ए: 7 सितंबर 2025 को प्रातः 10 से 12 बजे तक सामान्य ज्ञान तथा दोपहर 3 से 5.30 बजे तक सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।
ग्रुप- बी: 8 सितंबर 2025 को प्रातः 10 से 12 बजे तक सामान्य ज्ञान तथा दोपहर 3 से 5.30 बजे तक हिंदी विषय की परीक्षा आयोजित की जाएगी।
ग्रुप- सी: 9 सितंबर 2025 को प्रातः 10 से 12 बजे तक सामान्य ज्ञान तथा दोपहर 3 से 5.30 बजे तक विज्ञान विषय की परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। 10 सितंबर 2025 को प्रातः 10 से 12.30 बजे तक संस्कृत एवं 3 से 5.30 बजे तक उर्दू विषय की परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।
ग्रुप‘डी:-  11 सितंबर 2025 को प्रातः 10 से 12 बजे तक सामान्य ज्ञान तथा दोपहर 3 से 5.30 बजे तक गणित विषय की परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। 12 सितंबर 2025 को प्रातः 10 से 12.30 बजे तक अंग्रेजी एवं 3 से 5.30 बजे तक पंजाबी विषय की परीक्षा आयेाजित की जाएगी।

 

8 विषयों के कुल 2129 पद : 
 

आयोग द्वारा 11 दिसंबर 2024 को माध्यमिक शिक्षा विभाग में 8 विषयों हेतु वरिष्ठ अध्यापक के कुल 2129 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया था। 
 

विषयवार पद : 
 

  1. हिंदी  : 288 पद
  2. अंगेजी : 327 पद
  3. गणित : 694 पद
  4. विज्ञान : 350 पद
  5. सामाजिक विज्ञान : 88 पद
  6. संस्कृत : 309 पद
  7. पंजाबी : 64 पद
  8. उर्दू : 09 पद