कक्षा में छात्र को ' आतंकी ' कह दिया, आतंकी कहने पर प्रोफेसर पर एफआईआर हुई, मुश्किलें बढ़ी
Mar 29, 2026, 09:59 IST
RNE Network.
कक्षा में एक छात्र को ' आतंकी ' कहना प्रोफेसर को महंगा पड़ गया। इस छात्र को आतंकी कहने पर उस प्रोफेसर के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है और उनकी मुश्किलें बढ़ गयी है। यह मामला कर्नाटक राज्य से सामने आया है।
बेंगलुरु की यह घटना है। यहां की एक निजी यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर डॉ मुरलीधर देशपांडे का कक्षा के एक छात्र को बार बार ' आतंकी ' कहने का क्लिप वायरल हुआ। यह क्लिप वायरल होने के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। इस बीच विश्वविद्यालय ने प्रो देशपांडे को निलंबित कर दिया है।

